दसवीं शताब्दी से पहले ही बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा का प्रभाव भारत के पूर्वी भागों, विशेषकर बिहार और असम में व्यापक रूप से फैल चुका था। इसी परंपरा से जुड़े चौरासी सिद्ध प्रसिद्ध हुए, जो अपनी तांत्रिक साधनाओं और अलौकिक चमत्कारों के कारण जनसामान्य के बीच चर्चित थे। ये सिद्धाचार्य गूढ़ योग साधनाओं में निपुण थे और अपनी रहस्यमयी शक्तियों के माध्यम से लोगों को प्रभावित करते थे। इनके सिद्धांतों में तंत्र, मंत्र, योग और ध्यान का अद्भुत समन्वय था, जिससे बौद्ध धर्म का स्वरूप मंत्र-तंत्र प्रधान होता गया। इनकी शिक्षाएँ और रचनाएँ संस्कृत के अलावा अपभ्रंश मिश्रित देशज भाषाओं में भी प्रचलित हुईं, जिससे हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के विकास पर गहरा प्रभाव पड़ा।
सिद्ध साहित्य: बौद्ध धर्म और वज्रयान परंपरा का प्रभाव
दसवीं शताब्दी से पहले ही बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा का प्रचार भारत के पूर्वी क्षेत्रों, विशेषकर बिहार और असम तक व्यापक रूप से फैल चुका था। इसी वज्रयान परंपरा से जुड़े चौरासी सिद्ध प्रसिद्ध हुए, जो अपने चमत्कारों और तांत्रिक शक्तियों के कारण जनसामान्य के बीच विशेष रूप से चर्चित थे। ये सिद्ध आचार्य तांत्रिक विधाओं में निपुण थे और अपनी अलौकिक सिद्धियों से जनता को प्रभावित करते थे। इनका मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक शक्ति और योग साधना के माध्यम से उच्च आध्यात्मिक अवस्था को प्राप्त करना था।
बौद्ध धर्म में तंत्र-मंत्र का प्रभाव
कालांतर में बौद्ध धर्म के अंतिम चरण में तंत्र-मंत्र की साधना को विशेष महत्व मिलने लगा, जिससे बौद्ध धर्म का मूल स्वरूप बदल गया। इन सिद्धाचार्यों ने अपने विचारों का प्रचार करने के लिए संस्कृत के अलावा अपभ्रंश मिश्रित देशज भाषाओं में भी रचनाएँ लिखीं। इनकी रचनाओं में रहस्यवाद, योग और तांत्रिक प्रवृत्तियाँ प्रमुख रूप से देखने को मिलती हैं। प्रसिद्ध विद्वान म. पं. हरप्रसाद शास्त्री ने इनकी रचनाओं का संग्रह “बौद्ध गान और दोहा” के रूप में प्रकाशित किया था।
हिंदी भाषा पर सिद्ध साहित्य का प्रभाव
इनकी भाषा को पुरानी बंगला और अपभ्रंश का मिश्रण माना गया, जिसे राहुल सांकृत्यायन ने हिंदी काव्यधारा में प्रकाशित कर हिंदी विद्वानों का ध्यान आकर्षित किया। सिद्धों में सबसे पुराने सरहपा (सरोजबज) माने जाते हैं, जिनका समय विद्वानों के अनुसार 690 से 817 ईस्वी के बीच रहा है। अन्य प्रमुख सिद्धाचार्यों में शवरपा, भूसुकपा, लुइपा, डोंब्रिपा, तिलोपा, कण्हपा, शांतिपा आदि शामिल हैं, जिनकी रचनाएँ आज भी उपलब्ध हैं।
सिद्ध साहित्य की खोज और संरचना
सिद्ध साहित्य का सबसे पहला प्रमाण 1907 ईस्वी में श्री हरप्रसाद शास्त्री को नेपाल में प्राप्त हुआ। इसके बाद राखालदास, प्रबोधचंद्र बागची, राहुल सांकृत्यायन, सुकुमार सेन और धर्मवीर भारती जैसे विद्वानों ने इस पर महत्वपूर्ण शोध किया।
सिद्ध साहित्य दो प्रमुख काव्य रूपों में उपलब्ध है:
- दोहा-कोष – जिसमें चतुष्पदियों की कड़वक शैली देखने को मिलती है।
- चर्यापद – जो तांत्रिक साधना के दौरान गाए जाने वाले गीतों का संग्रह है।
सिद्ध साहित्य और तंत्र परंपरा
सिद्ध साहित्य में “महासुख, सहजमृत, और स्वकसबिति” जैसे संप्रदायों के उपदेश प्रमुखता से मिलते हैं। इन सिद्धों ने निर्वाण-सुख को सांसारिक सहवास-सुख के समान माना और देवताओं को शक्ति सहित युगल रूप में दर्शाने की कल्पना की। यही कारण है कि तंत्र-मंत्र, यंत्र और विशेष मुद्राओं का प्रचलन इस परंपरा में बढ़ गया।
शून्य-कूल खरें सोतें उजाश्र। सरहा मनइ गअणे समाज ।।
विज्ञान-भावण होइ अभावण जाइ । अइस संबोहें को पति आइ ।।
सरहपा लुई मणाइ बढ़ दुलख बिणणा, तिधातुए विलइ ऊह लागेणा । – लुईपा
सिद्धि साहित्य की प्रमुख प्रवृत्तियाँ
सिद्धों की रचनाओं को देखने से पता चलता है कि इनकी शैली संध्या पा उलटबासी शैली है। ऊपर से इन रचनाओं का बड़ा कुत्सिक अर्थ निकलता है, किन्तु सम्प्रदाय के जानकार उसके मूल एवं साधनात्मक अर्थ को समझ सकते हैं। इनकी रचनाओं में निम्नलिखित प्रवृत्तियाँ पाई जाती हैं-
(1) अन्तरसाधना पर जोर तथा पंडितों को फटकार –
पंडित सउल सत्त बक्खणई । देहरि बुद्ध बसंत जाणई ।
अमणागमण णतेनबिखणडडिअ । तोविं णिलज्ज भणई हउँ पण्डिअ ।।
– सरहपा
(2) दक्षिण मार्ग छोड़कर वाममार्ग का उपदेश-
ये सिद्ध वाममार्गी प्रवऽत्तियों को प्रश्रय देते थे और उसी का प्रचार करते थे। वामामर्ग का उपेदश देखिये-
नाद न बिन्दु न रवि न राशि मण्डल । चिअराअ सहाबे मूलक ।।
उजु रे सजु जाइ मा लेहु रे बंक। निअहि बोहिमा जहु रे लंक । – सरहपा
(3) वारुणी प्रेरित अन्तर्मुक साधना पर जोर-
इन सिद्धों ने लोक विरुद्ध आचार- विचार बना रखे थे। ये अपने मार्ग में वारुणी का तथा अन्तर्मुक-साधना का महत्व वर्णन करते हैं-
संहजे थिर करि वरूणी साध । जे अजराणर होई दिट कांघ ।।
दशमि दुआरत चिह्न देखड्या । आइल गराहक अपणे बहिआ ।।
चउशिठ बड़िए देह पसारा । पइडल गदाहक नाहिं निसारा । यिरूपा
(4) रहस्यमार्गियों
रहस्यमार्गियों की सामान्य प्रवृत्ति के अनुसार ये सिद्ध लोग अपनी बानी को पहली या उलाटबासो के रूप में रखते थे। ये अपनी वाणियों के सांकेतिक अर्थ भी बताया करते थे । इनकी वाणी को अटपटी वाणी कह सकते हैं। यही शैली आगे चलकर निर्गुण मार्गी सन्तों ने अपनाई। कबीर ने इसे उलटबासी कहा है। इसका रूप सूरदास के द्रष्टकूटों में भी देखने को मिल जाता है। इस प्रकार आदिकाल की प्रवृत्तियों का परवर्ती साहित्य में विकास हुआ है। इस अटपटी वाणी का एक उदाहरण लीजिए-
बेंग संसार बाड़हिल जाअ । दुहिल दुधकि बेटे समाअ ।।
बदल विआएल गबिआ बाँझे। पिटा दुहिए एतिना सांझे ।।
जो सो बुज्भी सो धनि बुधी जो सो चोर सोई साधी ।
निते निते षिआला षिहेषम जजुअ, डेंडपाएर गीत बिरले बुझअ ।
– तांतिपा
(5) तांत्रिक एवं भ्रष्ट रूप
इन सिद्धों की योग तन्त्र की साधनाओं में मद्य तथा स्त्रियों के विशेषतः डोमिनी, रजनी आदि के अबाध, सेवन के महत्त्व का प्रतिपादन हुआ है। एक उदाहरण देखे-
गंगा जउना माझे बड़ई नाई ।
तहि बुड़िलि मांतगि पोइआ लीले पर कराइ ।।
पाहतु डोंबी, बाहलो, डोंबी बाट त फइल उछारा ।
सद्गुरु पाअ-पए जाइब तुणु निणउरा । कण्हपा
शुक्लजी ने अपने इतिहास में बौद्ध धर्म के तांत्रिक एवं भ्रष्ट रूप का विवेचन इस प्रकार किया-बौद्ध धर्म ने जब तांत्रिक रूप धारण किया, तब उसमें पाँच ध्यानी बुद्धों और उनकी शक्तियों के अतिरिक्त अनेक बोधिसत्वों की भावना की गई, जो सृष्टि का परिचालन करते हैं। वंज्रयान में आकर ‘महासुखवाद’ प्रवर्तन हुआ । प्रजा और उपाय के योग इस महासुख की दशा की प्राप्ति मानी गई। इसे आनन्द स्वरूप अमरत्व की समझिए । निर्वाण के तीन रूप अवश्य ठहराए गए-शून्य विधान और महासुख-वज्रयान में निर्माण के सुख का स्वरूप ही सहवास-सुख के समान बताया गया ।
शक्तियों सहित देवताओं के युगबद्ध स्वरूप की भावना चली और उसकी नग्न मूर्तियाँ सहवास की अनेक अश्लील मुद्राओं में बनने लगीं, जो कहीं-कहीं अब भी मिलती है। रहस्य या गुह्य की प्रवृत्ति बढ़ती गई और गुह्य समाज या श्री समाज स्थान-स्थान पर होने लगे। ऊँचे नीचे कई वर्गों की स्त्रियों को लेकर मद्यपान के साथ वीभत्स विधान वज्रयानियों की साधना के प्रधान अंग थे। सिद्धि प्राप्त करने के लिए किसी स्त्री का (जिसे शक्ति, योगिनी या महामुद्रा कहते थे) योग या सेवन आवश्यक था ।” कहने का तात्पर्य यह हैं कि वज्रयान ने धर्म के नाम दुराचार फैलाया ।
(6) शान्त और श्रृंगार रस
इस साहित्य में मूलतः शान्त और श्रृंगार रस की रचना ही मिलती है। काव्य की कसौटी पर कसने से निराशा ही हाथ आती है। सर्वत्र उपदेश ही प्रमुख है । हिन्दी का सन्त साहित्य इस साहित्य से अधिक प्रभावित हुआ है। सन्तों की तरह ही ये सिद्ध भी शास्त्रागम की निन्दा करते थे और शास्त्रिज्ञानियों को मूर्ख बताते थे-
सत्यागम बहु पढ़ई सुण बढ़ किं पिण जाणई । कण्हपा
(7) सिद्ध साहित्य की भाषा
सिद्धों के अधिकांश उपदेश जीवन की सामान्य सरणियों, मांग की ऋतुजा के विरोधी हैं। इसी से ये साहित्य के अन्तर्गत ग्रहीत नहीं है। हाँ भाषा की दृष्टि से इस साहित्य का महत्त्व अवश्य है। भाव की तरह ही इस साहित्य की भाषा भी कुतूहल जनक और चाक्विक्य उत्पन्न करने वाली है। सीधी जनता पर प्रभाव जमाने के लिए इन्होंने अटपटी भाषा का सहारा लिया है।
यह भाषा मन्त्रस्वभाव वाली, गुह्य और प्रतीकात्मक थी। यह सन्ध भाषा के नाम से प्रख्यात है। प्रारम्भ में यह भी विवादग्रस्त ही था कि यह भाषा ‘संधा-भाषा’ अथवा संध्या भाषा’ है। श्री हर प्रसाद शास्त्री और स्त्री विनयतोष भट्टाचार्य ने इसे संध्या भाषा मानकर इसका अर्थ संध्या के समान अस्पष्ट भाषा (आलो-अँधारी भाषा) किया। इस प्रकार इसे अन्धकार और प्रकाश के बीच थोड़ा स्पष्ट और अस्पष्ट बताने का काम बहुत दिनों तक चलता रहा ।
(8) प्रतीक मूलतः
अर्थसाम्यगत, साधर्म्यमूलक और चर्यागत होते हैं । औपम्यमूलक प्रतीकों से विभिन्न रूपकों की योजना होती है और विरोधमूलंक प्रतीकों का पर्यवसान उलटबासियों में मिलता है। सन्त-साहित्य में उलटबासियाँ खूब मिलती हैं।
हिन्दी साहित्य पर प्रभाव
सिद्ध साहित्य न केवल महत्त्वपूर्ण रहा, अपितु उसका प्रभाव परवर्ती साहित्य पर भी पड़ा। सिद्धों का प्रभाव स्पष्ट रूप से संत साहित्य के प्रादुर्भाव पर देखा जा सकता है। कबीर इस साहित्य से प्रभावित थे । कर्मकाण्ड की निन्दा, आचरण की शुद्धता, संध्या भाषा, उलटबासियाँ रहस्यमयी उक्तियाँ, रूपक और प्रतीक प्रधान शब्दावली कबीर को सिद्धों से ही मिली थी। सूर के दृष्टकूट भी इसी प्रभाव के सूचक है। दोहा और गीत शैली भक्तिकाल में और बाद में भी खूब फली-फूली। यह सब आदिकालीन साहित्य की देन है।
सिद्धों में चर्यगीतों से गेयपद शैली की विकास हुआ। कबीर, सूर तुलसी, मीरा भारतेन्दु ने गेय पदों की भरपूर रचना की है। इस क्रम में डॉ. शिवकुमार वर्मा ने लिखा है कि “चारण साहित्य तत्कालीन राजनीतिक जीवन की प्रतिच्छाया है, परन्तु यह सिद्ध साहित्य सदियों से आनेवाली धार्मिक और सांस्कृतिक विचारधारा का एक स्पष्ट उल्लेख है । इसने हमारे धार्मिक विश्वास की श्रृंखला को और भी मजबूत किया है। आगे पूर्व मध्यकाल एवं उत्तर मध्यकाल में जो गोपी-लीला एवं अभिसार के वर्णन मिलते हैं, सिद्ध साहित्य में उसका पूर्व रूप देखा जा सकता है। सिद्धों की उलझी हुई उक्तियों को कबीर उलटवासियों का प्रेरक समझना चाहिए।”
भाषा की दृष्टि से भी सिद्ध साहित्य अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। संत साहित्य का आदि इन सिद्धों का, मध्य नागपंथियों का और पूर्व विकास कबीर से आरम्भ होने वाली संत परम्परा में नानक, नादू और मलूक आदि को मानना चाहिए। भक्तों के अवतारवाद का महायान शाखा का विशेष प्रभाव है। डॉ. हजारीप्रसाद का कहना है कि भक्तिवाद पर सिद्धों का प्रभाव है, ईसाई मत का कोई प्रभाव नहीं है।
सिद्ध साहित्य का मूल्यांकन करते हुए हिन्दी के एक प्रसिद्ध विद्वान आलोचक ने लिखा है- “जो जनता नरेशों की स्वेच्छाचारिता, पराजय या पतन से त्रस्त होकर निराशावाद के गर्ग में गिरी हुई थी, उसके लिए इन सिद्धों की वाणी ने संजीवनी का कार्य किया। निराशावाद के भीतर से आशावाद का संदेश देना, संसार की क्षणिकता में उसके वैचित्य का इन्द्रधनुषी चित्र खींचना-इन सिद्धों की कविता का गुण था और उसका आदर्श था । जीवन की भयानक वास्तविकता की अग्नि से निकालकर मनुष्य का महासुख के शीतल सरोवर में अवगाहन करना ।
“डॉ. रामकुमार वर्मा के विचार इस सम्बन्ध में अवलोकनीय हैं- “सिद्ध साहित्य का महत्व इस बात में बहुत अधिक है कि उससे हमारे साहित्य के आदि रूप की सामग्री प्रमाणित ढंग से प्राप्त होती है। चारणकालीन साहित्य तो केवल मात्र तत्कालीन राजनीतिक जीवन की प्रतिच्छाया है। यह प्रसिद्ध सिद्ध साहित्य शताब्दियों से आने वाली धार्मिक और सांस्कृतिक विचारधारा का स्पष्ट उल्लेख है । भाषा विज्ञान की दृष्टि से भी यह साहित्य का महत्त्वपूर्ण काल है।”